1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में पहली बार मिल रहा है आर्थिक सुधारों को भारी जनसमर्थन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में पहली बार मिल रहा है आर्थिक सुधारों को भारी जनसमर्थन

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 22, 2017 05:24 pm IST,  Updated : Apr 22, 2017 05:24 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भारत में पहली बार आर्थिक सुधारों को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ है। हाल के चुनाव नतीजे इसका संकेत देते हैं

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में पहली बार मिल रहा है आर्थिक सुधारों को भारी जनसमर्थन- India TV Hindi
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में पहली बार मिल रहा है आर्थिक सुधारों को भारी जनसमर्थन

वाशिंगटन। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भारत में पहली बार आर्थिक सुधारों को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ है। हाल के चुनाव नतीजे इसका संकेत देते हैं। जेटली ने यहां उनके सम्मान में अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना द्वारा दिये गये भोज में कहा, हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में फिलहाल अहम बात यह है कि जहां तक आर्थिक सुधारों की बात है तो शायद पहली बार उसे इतने बड़े पैमाने पर जन समर्थन प्राप्त हुआ है।

पिछली सरकारें इसलिए बैठ जातीं थीं चुप 

उन्होंने कहा कि अतीत में सरकारों ने जो भी सुधार किए वे विभिन्न चरणों में किये गये और सरकारें हमेशा यही महसूस करती रहीं कि उन्हें उसकी राजनीतिक कीमत चुकानी होगी, इसलिये वह कुछ सुधारों को आगे बढ़ाने बाद चुप बैठ जातीं थीं। यह भी पढे: जेटली ने अमेरिका में उठाया H-1B वीजा मुद्दा, अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने कहा-समीक्षा शुरू हुई फैसला नहीं हुआ

भारत में तेजी से हो रहे है आर्थिक सुधार

उन्होंने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों, राजनयिकों, कोरपोरेट नेताओं, विचारकों और भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा, निश्चित तौर पर दुनियाभर में लोग इस बात को लेकर आशंकित थे कि भारत कुछ कदमों को उठाने में कितना समय लेगा। मैं समझता हूं कि वह दौर अब पीछे छूट चुका है। यह भी पढ़े: माल्या को वापस लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं जांच एजेंसियां, शुरू हुई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया : जेटली

3 साल में भारत ने सात से आठ फीसदी की वृद्धि दर हासिल की

वित्त मंत्री ने कहा कि बार बार के चुनावों में यही संकेत मिलता है लोग सुधारों के प्रति ज्यादा आकांक्षी  एवं उसके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में भारत ने सात से आठ फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है जबकि इस दौरान दुनिया मंदी की दौर में रही। उन्होंने कहा, यह वह वृद्धिदर है जिसे हमने पूरी तरह कायम रखा है। इस दौरान हमारे सारे अन्य आर्थिक मापदंड पूरी नियंत्रण में जान पड़ते हैं।

इस साल बेहतर ग्रोथ की उम्मीद

उन्होंने कहा, हमने पिछले कुछ सालों में देखा है, 7-8 फीसदी वृद्धि दर अब भारत में सामान्य बात हो गयी। हमने 7.2 फीसदी की दर से विकास किया, फिर 7.9 फीसदी की दर से वृद्धि की, अब 7.1 फीसदी रहने की संभावना है तथा अगले साल इसके और उपर जाने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा