1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रंप की धमकी पर चीन ने किया पलटवार, कहा अधिक शुल्‍क लगाने पर उठा सकते हैं जवाबी कदम

ट्रंप की धमकी पर चीन ने किया पलटवार, कहा अधिक शुल्‍क लगाने पर उठा सकते हैं जवाबी कदम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 09, 2019 12:16 pm IST,  Updated : May 09, 2019 12:16 pm IST

ट्रंप ने संभवतः व्यापार युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत पूरी करने के वास्ते चीन पर दबाव बनाने के लक्ष्य के साथ यह बयान दिया था।

China warns retaliatory measures if Trump slaps more tariffs ahead of crucial trade talks- India TV Hindi
China warns retaliatory measures if Trump slaps more tariffs ahead of crucial trade talks Image Source : CHINA

बीजिंग। चीन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर उसके 200 अरब डॉलर के सामन के आयात पर शुल्क बढ़ाते हैं तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकता है। दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक रिश्ते में तनाव खत्म करने के लिए आयोजित होने वाली 11वें दौर की अहम बैठक से पहले ये घटनाक्रम सामने आया है। 

चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हे और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर और अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीव मेनुचिन के बीच वॉशिंगटन में 9-10 मई को वार्ता प्रस्तावित है। वार्ता से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के 200 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर देंगे। 

ट्रंप ने संभवतः व्यापार युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत पूरी करने के वास्ते चीन पर दबाव बनाने के लक्ष्य के साथ यह बयान दिया था। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह जवाबी कदम उठाएगा। 

मंत्रालय ने कहा कि चीन इस पर गहरा खेद व्यक्त करता है और अमेरिका के शुल्क संबंधी कदम उठाने के बाद वह जवाबी कार्रवाई करेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा