1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कंपनियों ने शराब की घर पर आपूर्ति करने की अनुमति मांगी

कंपनियों ने शराब की घर पर आपूर्ति करने की अनुमति मांगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 19, 2021 11:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 11:06 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक छह दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के तुरंत बाद शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गयी।

कंपनियों ने शराब की घर पर आपूर्ति करने की अनुमति मांगी- India TV Hindi
कंपनियों ने शराब की घर पर आपूर्ति करने की अनुमति मांगी Image Source : FILE

नयी दिल्ली: शराब बनाने वाली कंपनियों ने दिल्ली सरकार से इसकी आपूर्ति घरों तक करने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये सोमवार की शाम से छह दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के बाद शराब की दुकानों पर पीने वालों की लंबी कतारें लग गयी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक छह दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के तुरंत बाद शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गयी। 

शराब बनाने वाली घरेलू कंपनियों के संगठन कॉन्फेडरेश्न ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिये कड़ी पाबंदियां लगायी गयी हैं, लेकिन राज्य सरकार ने शराब की डिलिवरी घर तक करने की अनुमति दी है। सीआईएबीसी के अनुसार, करीब एक सप्ताह के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी। 

संगठन के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा, ‘‘हमने सोमवार को जो देखा, वह लोगों के बीच घबराहट का नतीजा था। यह लोगों के जेहन में पिछले साल के ‘लॉकडाउन’ की याद का परिणाम है। देश भर में लाखों लोग शराब पीते हैं और वे नहीं चाहते कि उन्हें उससे वंचित होना पड़े।’’ सीआईएबीसी ने उम्मीद जतायी कि लोग और शराब दुकानदार कोविड की रोकथाम से जुड़े व्यवहार यानी मास्क लगाना और उचित दूरी समेत अन्य जरूरी उपायों का पालन करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा