1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Trade War: ट्रंप ने कहा चीन जितना ही बुरा है यूरोप, ईयू बोला अमेरिका को होगा भारी नुकसान

Trade War: ट्रंप ने कहा चीन जितना ही बुरा है यूरोप, ईयू बोला अमेरिका को होगा भारी नुकसान

 Published : Jul 02, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 07:39 pm IST

यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमेरिका को वाहनों पर भारी शुल्क लगाने की धमकी को लेकर आगाह किया है।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

ब्रसल्स। दुनिया भर में सीमा शुल्‍क के नाम पर शुरू हुए ट्रेड वॉर में अब लड़ाई आमने सामने की है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमेरिका को वाहनों पर भारी शुल्क लगाने की धमकी को लेकर आगाह किया है। ईयू ने कहा है कि यदि अमेरिका ऐसा करता है तो इस पर जवाबी कदम उठाया जाएगा तथा इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा। शुक्रवार को अमेरिकी अधिकारियों को लिखे पत्र में कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्यापार को लेकर यूरोप भी संभवत चीन जितना ही बुरा है।

ट्रंप का यह तंज दोनों पक्षों के बीच बढ़ते व्यापार विवाद का संकेतक है। जैसे को तैसा की तर्ज पर यूरोपीय संघ ने अमेरिका में बनी जींस और हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर शुल्क लगाया है। अमेरिका ने यूरोपीय कारों के आयात पर भी 20 प्रतिशत का शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी विवादों के घेरे में रही राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर दी गई है। इसकी पुष्टि भी आगामी महीनों में हो सकती है।

ट्रंप ने ‘ फॉक्स न्यूज ’ से कहा कि संभवत: यूरोपीय संघ की चीन की तरह ही बुरा है। हालांकि, यह कुछ छोटा है। ट्रंप ने कहा, ‘वे हमारे यहां मर्सिडीज भेजते हैं, लेकिन हम अपनी कारें नहीं भेज सकते। देखें वे हमारे किसानों के साथ क्या करते हैं। वे हमारे कृषि उत्पाद नहीं चाहते। उनके भी अपने किसान हैं। हम अपने किसानों को संरक्षण नहीं देते, वे अपने किसानों को देते हैं। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकनर जुलाई के अंत तक अमेरिका जाएंगे जिससे व्यापार विवादों को सुलझाया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा