मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 73.45 करोड़ डॉलर घटकर 405.07 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आज जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 24.82 करोड़ डॉलर घटकर 405.81 अरब डॉलर पर आ गया था। 13 अप्रैल, 2018 को विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 426.02 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
Related Stories
समीक्षाधीन सप्ताह में ओवरऑल रिजर्व में प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 78.91 करोड़ डॉलर घटकर 380 अरब डॉलर पर आ गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। डॉलर में व्यक्त किए जाने वाले मुद्रा भंडार में मौजूद गैर-डॉलर मुद्रा जैसे पौंड, यूरो और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी मुद्रा भंडार पर पड़ता है।
आरबीआई के आंकड़ों से यह पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 7.54 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्री मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का विशेष आहरण अधिकार भी 78 लाख डॉलर घटकर 1.481 अरब डॉलर रह गया। वहीं आईएमएफ में देश का भंडार भी 1.3 लाख डॉलर घटकर 2.476 अबर डॉलर रह गया।