1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई 10 रुपए की मामूली तेजी, चांदी 105 रुपए उछली

ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई 10 रुपए की मामूली तेजी, चांदी 105 रुपए उछली

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 21, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 04:43 pm IST

विदेशों में सकारात्‍मक रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी निकलने से आज सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली तेजी के साथ 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया।

Gold- India TV Hindi
Gold

नई दिल्‍ली। विदेशों में सकारात्‍मक रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी निकलने से आज सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली तेजी के साथ 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से उठान बढ़ने की वजह से चांदी भी 105 रुपए की तेजी क साथ 38,280 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍पर पर पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि कमजोर डॉलर और शेयर बाजार में गिरावट के कारण विदेशों में सोना दो हफ्ते के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया। इसका असर स्‍थानीय बाजार पर भी देखने को मिला। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की कुछ खरीदारी निकलने से सोने की कीमतों को बल मिला है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत बढ़कर 1267.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का दाम 10-10 रुपए बढ़कर क्रमश: 29,700 रुपए और 29,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल के कारोबार में इसमें 10 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।  

सोने की तरह ही चांदी तैयार भी आज 105 रुपए की तेजी के साथ 38,280 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव भी आज 185 रुपए बढ़कर 37,605 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 70,000 रुपए बिकवाल और 71,000 रुपए खरीद प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा