1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने 2015-16 की GDP ग्रोथ अनुमान में किया संशोधन, 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर किया 7.9 प्रतिशत

सरकार ने 2015-16 की GDP ग्रोथ अनुमान में किया संशोधन, 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर किया 7.9 प्रतिशत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 31, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Jan 31, 2017 07:07 pm IST

सरकार ने आज वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को संशोधित कर 7.9 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया था।

सरकार ने 2015-16 की GDP ग्रोथ अनुमान में किया संशोधन, 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर किया 7.9 प्रतिशत- India TV Hindi
सरकार ने 2015-16 की GDP ग्रोथ अनुमान में किया संशोधन, 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर किया 7.9 प्रतिशत

नई दिल्‍ली। सरकार ने आज वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को संशोधित कर 7.9 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले सरकार ने इसके 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया था।

यह भी पढ़े: इस साल शेयर बाजार में 20% रिटर्न की उम्मीद, नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा ज्यादा असर: नोमुरा

  • सरकार ने यह भी कहा है कि वह वित्‍त वर्ष 2016-17 के लिए अपना दूसरा अग्रिम जीडीपी अनुमान की घोषणा 28 फरवरी को करेगी।
  • सरकार ने वित्‍त वर्ष 2015-16 की नोमिनल जीडीपी ग्रोथ को भी पूर्व के अनुमान 8.7 प्रतिशत से संशोधित कर 10 प्रतिशत कर दिया है।
  • सरकार ने वित्‍त वर्ष 2015-16 की जीवीए ग्रोथ को भी 7.2 प्रतिशत से संशोधित कर 7.8 प्रतिशत कर दिया है।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वित्‍त वर्ष 2014-15 के दूसरे संशोधित अनुमान को भी जारी किया है।
  • इसमें 2014-15 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 प्रतिशत रहने की घोषणा की गई है।
  • सरकार ने कहा है कि 2015-16 के लिए नोमिनल नेट नेशनल इनकम 120.83 लाख करोड़ रुपए रही, जो 2015-16 में 10.2 प्रतिशत की ग्रोथ को दर्शाता है, इससे पिछले साल में यह ग्रोथ 10.7 प्रतिशत थी।
  • 2015-16 में जीडीपी की ग्रॉस कैपिटल फॉरमेशन (जीसीएफ) घटकर 33.2 प्रतिशत रही, जो 2014-15 में 34.2 प्रतिशत थी।
  • कुल जीसीएफ में सबसे ऊंचा हिस्‍सेदार नॉन-फाइनेंशियल कॉरपोरेशन रहा।
  • 2011-12 में इसकी हिस्‍सेदारी 45.7 प्रतिशत थी, जो 2015-16 में बढ़कर 51.3 प्रतिशत हो गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा