1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HPCL ने बनाई अगले 5 साल में 75,000 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना, क्षमता विस्‍तार पर है ध्‍यान

HPCL ने बनाई अगले 5 साल में 75,000 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना, क्षमता विस्‍तार पर है ध्‍यान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 31, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 01:08 pm IST

ओएनजीसी के स्वामित्व वाली हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कहा कि उसकी अगले पांच साल के दौरान 75,000 करोड़ रुपए की पूंजी व्यय करने की योजना है।

capex plan- India TV Hindi
capex plan Image Source : CAPEX PLAN

मुंबई। ओएनजीसी के स्वामित्व वाली हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कहा कि उसकी अगले पांच साल के दौरान 75,000 करोड़ रुपए की पूंजी व्यय करने की योजना है। इसमें से 8,425 करोड़ रुपए चालू वित्त वर्ष में खर्च किए जाएंगे।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एमके सुराना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसमें से ज्यादातर खर्च कंपनी की क्षमता विस्तार और नई अथवा पुरानी परियोजनाओं पर किया जाएगा। कंपनी की वार्षिक आम बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह जानकारी दी। 

सुराना ने कहा कि हमने अगले पांच साल के लिए 75,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत खर्च की योजना बनाई है। औसतन हर साल हम 6,000 करोड़ रुपए का निवेश करते रहे हैं। लेकिन चालू वित्त वर्ष के दौरान हम 8,425 करोड़ रुपए निवेश कर रहे हैं। हम अपनी विशाखापट्टनम और मुंबई रिफाइनरियों का क्षमता विस्तार कार्य तेजी से पूरा करने जा रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि 75,000 करोड़ रुपए के प्रस्तावित पूंजी व्यय में से ज्यादातर खर्च राजस्थान में तैयार होने वाली 43,000 करोड़ रुपए की नई रिफाइनरी में होगा। इसके साथ ही विशाखापट्टनम रिफाइनरी के 22,000 करोड़ रुपए के विस्तार कार्य पर भी काफी राशि खर्च होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा