वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के होने वाले आर्थिक नुकसान का जो अनुमान उसने दो महीने पहले लगाया था, वास्तविक नुकसान उससे अधिक गंभीर हो सकता है। इसके साथ ही आईएमएफ ने इस साल वैश्विक वृद्धि के अपने पूर्वानुमान में उल्लेखनीय कमी की है।
Related Stories
आईएमएफ द्वारा बुधवार को जारी अनुमानों के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में इस साल 4.9 प्रतिशत की कमी होगी, जबकि अप्रैल में अपनी पिछली रिपोर्ट में उसने तीन प्रतिशत कमी का अनुमान जताया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद वृद्धि में यह सबसे अधिक वार्षिक कमी होगी।
आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल अमेरिका की जीडीपी आठ प्रतिशत घट जाएगी, जबकि अप्रैल में 5.9 प्रतिशत कमी का अनुमान जताया गया था। आईएमएफ ने कहा कि महामारी कम आय वाले घरों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रही है और इससे गरीबी को कम करने के प्रयासों को तगड़ा झटका लगेगा।