1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो ने लॉन्‍च किया हॉलीडे हंगामा ऑफर्स, 399 रुपए वाला प्‍लान मिलेगा केवल 299 में

जियो ने लॉन्‍च किया हॉलीडे हंगामा ऑफर्स, 399 रुपए वाला प्‍लान मिलेगा केवल 299 में

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 01, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 03:29 pm IST

रिलायंस जियो फ्लिपकार्ट की पेमेंट सर्विस फोनपे के साथ नई भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत यूजर्स को 399 रुपए का प्रीपेड पैक खरीदने पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इस कैशबैक ऑफर को हॉलीडे हंगामा नाम दिया गया है

jio cashback- India TV Hindi
jio cashback Image Source : JIO CASHBACK

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो फ्लिपकार्ट की पेमेंट सर्विस फोनपे के साथ नई भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत यूजर्स को 399 रुपए का प्रीपेड पैक खरीदने पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इस कैशबैक ऑफर को हॉलीडे हंगामा नाम दिया गया है और यह केवल 399 रुपए वाले प्‍लान पर ही लागू होगा। यह एक सीमित अवधि का ऑफर है, जिसके तहत यूजर्स 1 जून से 15 जून के बीच ही यह फायदा उठा सकते हैं। हां, एक बात और यह ऑफर केवल मायजियो एप पर ही मिलेगा। 399 रुपए वाले प्‍लान में यूजर्स को 84 दिनों तक प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्‍स, 100 एसएमएस प्रतिदिन और फ्री जियो एप्‍स की सुविधा मिलती है।  

हॉलीडे हंगामा कैशबैक ऑफर के तहत 399 रुपए का प्रीपेड पैक खरीदने पर ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक पाने के लिए यूजर्स को भुगतान के लिए फोनपे को सिलेक्‍ट करना होगा। इस कैशबैक को जियो के 50 रुपए के डिस्‍काउंट वाउचर के साथ क्‍लब किया जा सकता है, इस तरह यूजर्स को 399 रुपए वाले पैक के लिए प्रभावी तौर पर 299 रुपए कीमत चुकानी होगी। इस पैक पर यूजर्स को लगभग 25 प्रतिशत का डिस्‍काउंट मिलता है।

जियो के 299 रुपए के रिचार्ज पर 126 जीबी डाटा 84 दिनों के लिए वैध होगा। रिलायंस जियो की इस पेशकश का मकसद यह है कि लोग छुट्टियों में अपनी यात्रा के दौरान आसानी से रिचार्ज करवा सकें। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

सैमसंग स्‍मार्टफोन पर एक्‍सक्‍लूसिव ऑफर

रिलायंस जियो ने दो सैमसंग डिवाइसों- गैलेक्सी जे2 (2018) और गैलेक्सी जे7 ड्यू पर जियो यूजर्स के लिए कैशबैक व अन्य लाभ की घोषणा की है। इस योजना के तहत गैलेक्सी जे2 (2018) पर जियो ग्राहकों को 2,780 रुपए का इंस्टैट कैशबैक वाउचर के साथ 100 जीबी का डाटा लाभ मिलेगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी जियो के वेबसाइट पर भी दी गई है।

इसी प्रकार गैलेक्सी जे7 ड्यू दोहरे डाटा लाभ के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है, जो चार और उससे अधिक रिचार्ज पर है। जियो प्रीपेड प्लान के ग्राहकों के लिए जिन्होंने 198 या अधिक से रिचार्ज किया है, उन्हें भी यह ऑफर इन दोनों डिवाइसों पर 30 सितंबर तक मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा