1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, वित्‍त वर्ष 2016-17 में 99.92 प्रतिशत मृत्‍यु दावों का किया निपटारा

LIC ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, वित्‍त वर्ष 2016-17 में 99.92 प्रतिशत मृत्‍यु दावों का किया निपटारा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 11, 2017 07:47 pm IST,  Updated : Jun 11, 2017 07:47 pm IST

बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्‍त वर्ष 2016-17 में रिकॉर्ड 99.92 प्रतिशत मृत्यु दावों का निपटान कर एक नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है।

LIC ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, वित्‍त वर्ष 2016-17 में 99.92 प्रतिशत मृत्‍यु दावों का किया निपटारा- India TV Hindi
LIC ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, वित्‍त वर्ष 2016-17 में 99.92 प्रतिशत मृत्‍यु दावों का किया निपटारा

मुंबई। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्‍त वर्ष 2016-17 में रिकॉर्ड 99.92 प्रतिशत मृत्यु दावों का निपटान कर एक नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है। बीमा इंडस्‍ट्री के स्तर पर यह औसत 95 प्रतिशत है।

उद्योग संगठन जीवन बीमा परिषद के अनुसार एलआईसी समेत कुल 24 कंपनियां जीवन बीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं और इंडस्‍ट्री का मृत्यु दावा निपटान करीब 95 प्रतिशत है। सूत्र ने कहा, एलआईसी के मजबूत ब्रांड के पीछे मुख्‍य कारण हमारी सेवा डिलीवरी और दावा निपटान कार्यवाही है।

सूत्र ने आगे कहा कि हम इस क्षेत्र पर न केवल निरंतर ध्यान देंगे बल्कि आने वाले मासिक आधार पर 99 प्रतिशत दावों का निपटान करेंगे। एलआईसी के पास आज की तारीख में करीब 11 लाख ऐसे मामले हैं और उम्मीद है कि प्रत्येक मामलों को उसके तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा