1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजारों के कारोबार में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स 25,500 के नीचे, निफ्टी 7800 के ऊपर

शेयर बाजारों के कारोबार में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स 25,500 के नीचे, निफ्टी 7800 के ऊपर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2016 10:18 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:18 am IST

सेंसेक्स सुबह 10 बजे 5.48 अंकों की गिरावट के साथ 25,484.09 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.30 अंकों की तेजी के साथ 7,816.20 पर कारोबार करते देखे गए।

शेयर बाजारों के कारोबार में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स 25,500 के नीचे, निफ्टी 7800 के ऊपर- India TV Hindi
शेयर बाजारों के कारोबार में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स 25,500 के नीचे, निफ्टी 7800 के ऊपर

मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 5.48 अंकों की गिरावट के साथ 25,484.09 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.30 अंकों की तेजी के साथ 7,816.20 पर कारोबार करते देखे गए।

शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.23 अंकों की तेजी के साथ 25,528.80 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.75 अंकों की तेजी के साथ 7,831.20 पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी

हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 66.90 पर खुला है। जबकि, शुक्रवार को  एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे की कमजोरी के साथ 66.77 पर बंद हुआ था। फॉरेक्स एक्सपर्ट कहते है कि रुपया 66.80-67.10 की रेंज में कारोबार कर सकता है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिली। एक डॉलर के मुकाबले रुपया 16 मार्च के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा