1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी नौकरी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं स्टार्ट-अप, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को दी सलाह

सरकारी नौकरी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं स्टार्ट-अप, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को दी सलाह

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 18, 2021 10:24 am IST,  Updated : Aug 18, 2021 10:24 am IST

एक युवा उद्यमी ने बताया कि खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर वह शुरुआत से ही तीन लाख रुपये सालाना कमाने लगा है।

सरकारी नौकरी से भी...- India TV Hindi
सरकारी नौकरी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं स्टार्ट-अप, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को दी सलाह Image Source : PIXABAY

नयी दिल्ली। केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जम्मू में कहा कि स्वरोजगार देने वाले कई स्टार्ट अप क्षेत्र सरकारी नौकरी से भी ज्यादा लाभदायक और आकर्षक हैं जरूरत केवल अपनी सोच बदलने की है। एक वक्तव्य में यह जानकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा मामूली वेतन पर छोटी- मोटी सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं जबकि स्वरोजगार के साथ स्टार्ट अप की पहल करने से शुरुआत से ही इसकी तुलना में कई गुणा प्राप्ति हो सकती है। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

सिंह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) में एक दिन के जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कृषि स्टार्ट-अप, युवा उद्यमियों और किसानों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अरोमा मिशन फेज-दो तहत किया गया। बयान के मुताबिक सिंह को एक युवा उद्यमी ने बताया कि खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर वह शुरुआत से ही तीन लाख रुपये सालाना कमाने लगा है। 

पढ़ें- शहर में भी लागू हो मनरेगा, मोदी सरकार को अर्थशास्त्री जयां द्रेज का सुझाव

पढ़ें- बीजेपी शासित इस राज्य में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, शराब के दाम भी 25% घटे, आज रात से घटेंगी कीमतें

यह कमाई वह मात्र एक हेक्टेयर की जमीन से कर रहा है। वहीं दो बी टेक इंजीनियरों ने कहा कि इसी प्रकार के एक स्टार्ट अप पहल से उनकी पांच माह के अल्प समय में ही उनकी कमाई दोगुनी हो गई। मंत्री ने इस पर कहा कि यह एक प्रकार से उन भ्रमित युवाओं के लिये एक संदेश है जो कि दिहाड़ी नौकरी के लिये मशक्कत करते रहते हैं जिससे कि उन्हें 6,000 रुपये महीना से अधिक नहीं मिल पाता है जबकि स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवा न केवल अपने लिये बल्कि औरों के लिये भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा