1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जापानी कंपनी मित्शुबा के एचआर पर कर्मचारी ने चलाई गोली, नौकरी से निकाले जाने पर उठाया कदम

जापानी कंपनी मित्शुबा के एचआर पर कर्मचारी ने चलाई गोली, नौकरी से निकाले जाने पर उठाया कदम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 10:53 am IST

नौकरी से निकाले जाने से भड़के एक युवक ने आज यहां जापान की कंपनी मित्शुबा के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रमुख को गोली मार दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब मित्शुबा के एचआर प्रमुख बिनेश शर्मा एक कार में आईएमटी मानेसर स्थित दफ्तर जा रहे थे।

Mitsubishi HR Head shot in Gurugram by sacked worker- India TV Hindi
Mitsubishi HR Head shot in Gurugram by sacked worker

गुरुग्राम। नौकरी से निकाले जाने से भड़के एक युवक ने आज यहां जापान की कंपनी मित्शुबा के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रमुख को गोली मार दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब मित्शुबा के एचआर प्रमुख बिनेश शर्मा एक कार में आईएमटी मानेसर स्थित दफ्तर जा रहे थे। 

कुमार ने कहा कि एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर शर्मा की कार को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके और गाड़ी तेज कर दी तो जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलायी गयी। उन्होंने कहा कि शर्मा को दो गोलियां लगी हैं। हमलावारों में से एक की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है। वह घटनास्थल से भागने में सफल रहा। आने - जाने वाले लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और शर्मा को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

अधिकारियों ने कहा कि शर्मा ने कथित गैर-पेशेवर रवैये के कारण जोगिंदर को बुधवार को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद जोगिंदर ने शर्मा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जिसे शर्मा ने गंभीरता से नहीं लिया था। कुमार ने कहा कि पुलिस जोगिंदर और उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। हम उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा