1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे का निर्माण 2018 में होगा शुरू, डिजाइन का काम इस साल के अंत तक होगा प्रारंभ

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे का निर्माण 2018 में होगा शुरू, डिजाइन का काम इस साल के अंत तक होगा प्रारंभ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 12, 2016 01:34 pm IST,  Updated : Nov 12, 2016 02:46 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड बुलेट ट्रेन मार्ग का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हो जाएगा।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे का निर्माण 2018 में होगा शुरू, 2023 से लोग कर सकेंगे सफर- India TV Hindi
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे का निर्माण 2018 में होगा शुरू, 2023 से लोग कर सकेंगे सफर

टोक्‍यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड बुलेट ट्रेन मार्ग का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हो जाएगा। यह परियोजना जापान के सहयोग से कार्यान्वित की जाएगी। इस परियोजना का शिलान्यास अगले साल दोनों देशों के प्रधानमंत्री कर सकते हैं। 2023 से देश में पहली बुलेट  ट्रेन दौड़ने लगेगी।

जापान यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अबे ने कहा कि इस परियोजना के डिजाइन का काम इस साल के आखिर तक शुरू कर दिया जाएगा।

  • उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दोनों देशों के विशेष संबंधों का एक नया आयाम बताया।
  • उन्होंने उम्मीद जताई कि बुलेट ट्रेन प्रणाली भारत में शुरू होने से देश की आर्थिक गतिविधियों को नयी स्फूर्ति मिलेगी।
  • उन्होंने कहा कि जापान में भी 1964 में बुलेट ट्रेन (शिनकानसेन) शुरू की गई थी तो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला था।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आज टोक्‍यो से कोबे की यात्रा शिनकानसेन ट्रेन से ही की, जिसकी रफ्तार 240 से 320 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।
  • जापानी प्रधानमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद देखा कि यह दुनिया की सबसे तेज ट्रेन प्रणाली है।
  • मोदी ने कहा, हम मुंबई दिल्ली हाईस्पीड रेल परियोजना की प्रगति पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं।
  • जापान के साथ वित्तीय क्षेत्र में सहयोग की बातचीत और समझौते से हमें ढांचागत विकास के लिए संसाधन हासिल करने में बड़ी मदद मिलेगी।
  • विदेश सचिव एस जयशंकर ने बाद में कहा कि दोनों नेता अगले साल मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा