1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी बैंकों का NPA बहुत अधिक चिंता का विषय नहीं, जल्‍द होगा समाधान : गंगवार

सरकारी बैंकों का NPA बहुत अधिक चिंता का विषय नहीं, जल्‍द होगा समाधान : गंगवार

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 27, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 04:51 pm IST

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के NPA की बड़ी मात्रा सरकार के लिए ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

सरकारी बैंकों का NPA बहुत अधिक चिंता का विषय नहीं, जल्‍द होगा समाधान : गंगवार- India TV Hindi
सरकारी बैंकों का NPA बहुत अधिक चिंता का विषय नहीं, जल्‍द होगा समाधान : गंगवार

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) की बड़ी मात्रा सरकार के लिए बहुत ज्यादा चिंता का विषय नहीं है क्योंंकि इसका समाधान बहुत जल्द होने की संभावना है। मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, NPA बहुत ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। मेरा मानना है कि हम बहुत जल्द इस समस्या का समाधान खोज लेंगे।

इसके लिए समय%सीमा की अवधि पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द समाधान के साथ सामने आएगी। सार्वजनिक क्षेत्रों का NPA वित्त वर्ष 2016-17 की अप्रैल-दिसंबर अवधि एक लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत तक यह 5,02,068 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा