1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Easy to Find: ओला व उबर की कैब बुक करना हुआ और आसान, गूगल मैप ने शुरू की नई सर्विस

Easy to Find: ओला व उबर की कैब बुक करना हुआ और आसान, गूगल मैप ने शुरू की नई सर्विस

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 16, 2016 08:00 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 08:01 pm IST

टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने गूगल मैप के जरिये कैब की जानकारी और उसे बुक करने की नई सर्विस लॉन्‍च की है।

Easy to Find: ओला व उबर की कैब बुक करना हुआ और आसान, गूगल मैप ने शुरू की नई सर्विस- India TV Hindi
Easy to Find: ओला व उबर की कैब बुक करना हुआ और आसान, गूगल मैप ने शुरू की नई सर्विस

नई दिल्‍ली। अब ओला और उबर की कैब बुक करने के लिए आपको इनकी एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने गूगल मैप के जरिये कैब की जानकारी और उसे बुक करने की नई सर्विस लॉन्‍च की है। गूगल ने बताया कि उसने मोबाइल एप के जरिये टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली ओला व उबर के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत भारत में यूजर्स अपने आसपास ओला व उबर की कैब की उपलब्धता की जानकारी गूगल मैप्स के जरिये हासिल कर सकेंगे।

गूगल ने बताया कि जब आप अपने मोबाइल पर गूगल मैप्स के नवीनतम संस्करण का इस्तेमाल करते हुए दिशाएं खोजेंगे तो हम कैब सेवाओं के लिए सूचनाओं के साथ विशिष्ट टैब भी दिखाएंगे। इसके अनुसार यूजर्स अपने सभी यात्रा विकल्पों की गूगल मैप्स एप में ही तुलना कर सकेंगे। यूजर उबर की उबरगो व उबरएक्स सेवा, जबकि ओला की ओला मिनी, ओला माइक्रो व ओला सेडान विकल्प को चुन कर कैब बुक कर सकेंगे। अगली बार जब भी आप रास्तों के लिए गूगल मैप्स के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपको मौजूदा ड्राइविंग, सार्वजनिक वाहन और वॉकिंग विकल्प के अलावा कैब सेवाओं के बारे में भी जानकारी देगा।

गूगल मैप्स एप में आपको न सिर्फ अपने आस पास की कैब्स दिखती है बल्कि आप अनुमानित किराया और अराइवल का संभावित समय भी जान सकते हैं। यूजर्स के लिए यह एप बेहद काम की होगी क्योंकि इसमें उन्हें कई सारे एप्स नहीं खोलने पड़ेंगे। गूगल मैप एक ही स्क्रीन पर आपको सब कुछ दिखा देगा ताकि यूजर्स के लिए आसानी हो।   एक बार जब यूजर किसी विशेष सेवा का चयन कर लेगा उसके बाद वह उबर या ओला एप के जरिए राइड की रिक्वेस्ट कर सकता है। आज से शुरू यह फीचर एंड्रॉयड पर उपलब्ध है और कुछ समय में आईओएस के वर्जम पर भी आ जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा