1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और गिरावट, जानिए सोमवार को क्‍या रहे दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और गिरावट, जानिए सोमवार को क्‍या रहे दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 12, 2018 07:09 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 07:12 am IST

पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को दिल्ली और मुंबई में 17 पैसे की कटौती दर्ज की गई वहीं डीजल की कीमतों में भी 16 पैसे तक की कमी दर्ज की गई है।

Petrol and Diesel Price - India TV Hindi
Petrol and Diesel Price 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को दिल्‍ली और मुंबई में 17 पैसे की कटौती दर्ज की गई वहीं डीजल की कीमतों में भी 16 पैसे तक की कमी दर्ज की गई है। इस ताजा कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम अगस्‍त की कीमतों के बराबर हो गए है। बता दें कि पिछले महीने 17-18 अक्‍टूबर से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम कम हो रहे हैं। 

सोमवार को सुबह 6 बजे पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के मुताबिक दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 17 पैसे कम हो गए हैं। इस ताजा कटौती के बाद दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रेाल की कीमत 77.56 रुपए हो गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 15 पैसे की गिरावट आई है। इस कैटौती के बाद दिल्‍ली में डीजल के दाम घटकर 72.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे की कमी आई है। इसके बाद सोमवार को यहां पेट्रोल की कीमतें 83.07 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गईं। दूसरी ओर डीजल की कीमतों में यहां पर 16 पैसे की कटौती दर्ज की गई। जिसके बाद आज यहां 1 लीटर डीजल पड़वाने के लिए 75.76 रुपए खर्च करने होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा