1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Price: फिर बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम, एक क्लिक में चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol, Diesel Price: फिर बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम, एक क्लिक में चेक करें अपने शहर का रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 27, 2019 10:27 am IST,  Updated : Dec 27, 2019 10:27 am IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के बाद फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। 

Petrol, Diesel Prices, Petrol price today, diesel price today- India TV Hindi
Petrol, Diesel Prices Raised 

नई दिल्ली।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के बाद फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है।  तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल फिर छह पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली में 15 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.74 रुपए, 77.40 रुपए, 80.40 रुपए और 77.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 67.24 रुपए, 69.66 रुपए, 70.55 रुपए और 71.09 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस महीने बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब आठ डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव तीन महीने से ज्यादा समय के ऊपरी स्तर पर है। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में 68 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार चल रहा था जोकि सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको पर सितंबर में हुए हमले के बाद का उच्चतम स्तर है।

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट-एनर्जी एवं करेंसी रिसर्च-अनुज गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसले सुलझाने की दिशा में हुई प्रगति से बाजार में सकरात्मक संकेत है इसलिए तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम में हो रही वृद्धि से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा होगा क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। 

रोज सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें​

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

एसएमएस के जरिए पता करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट​​

आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल का रेट जानना चाहते हैं तो आप 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना पड़ेगा। मतलब साफ है कि आप अगर दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा