1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज से रोजाना बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लागू होगा नया नियम

आज से रोजाना बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लागू होगा नया नियम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 01, 2017 01:14 pm IST,  Updated : May 01, 2017 01:14 pm IST

तेल विपणन कंपनियां आज से पांच शहरों में एक परिवर्तनीशील ईंधन मूल्य निर्धारण परियोजना लागू करेंगी। इसके तहत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होंगे।

आज से रोजाना बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लागू होगा नया नियम- India TV Hindi
आज से रोजाना बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लागू होगा नया नियम

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने इस महीने की शुरुआत में कहा कि परिवर्तनशील ईंधन मूल्य की पायलट परियोजना का निर्णय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के द्वारा तीन तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा