1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महिलाओं के खाते में 2.20 लाख जमा कर रही है सरकार? सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर की जानिए सच्चाई

महिलाओं के खाते में 2.20 लाख जमा कर रही है सरकार? सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर की जानिए सच्चाई

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2020 06:02 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 06:02 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं के बैंक खातों में 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि जमा कर रही है।

Pradhan Mantri PM Nari shakti yojana 2.20 lakh deposit women bank account fact check- India TV Hindi
Pradhan Mantri PM Nari shakti yojana 2.20 lakh deposit women bank account fact check Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक यू-ट्यूब का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं के बैंक खातों में 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि जमा कर रही है। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आया है, तो आप सावधान हो जाइए, नहीं तो आपका तगड़ा नुकसान हो सकता है।

भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने जब इस दावे और वायरल वीडियो की जांच की तो इसका सच सामने आया। प्रेस सूचना ब्यूरो ने बताया कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। बता दें कि, पीआईबी फैक्ट चेक ट्वीटर हैंडल के जरिए सरकार समय-समय पर लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी खबरों को लेकर सावधान करती रहती है और सच्चाई बताती है।

पीआईबी का कहना है कि अगर आपके पास कोई वायरल संदेश आए और किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए तो एक बार पहले उसकी सत्यतता जांच लें तुरंत भरोसा न करें। भूलकर भी यदि आपके लिंक पर क्लिक कर दिया तो आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड भी हो सकता है। आपके लिंक पर क्लिक करते ही आपका डाटा लीक होने या फिर बैंक अकाउंट खाली होने का डर है।

जानिए क्या है पीआईबी फैक्ट चेक

पीआईबी फैक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या झूठ, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी पीआईबी फैक्ट चेक को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या URL वॉट्सएप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा