1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI ने एक्सिस बैंक को सोना-चांदी आयातकों की लिस्ट से हटाया

RBI ने एक्सिस बैंक को सोना-चांदी आयातकों की लिस्ट से हटाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2018 11:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2018 11:38 am IST

RBI ने उन 16 बैंकों की सूची अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की जिन्हें मौजूदा वित्त वर्ष में सोने चांदी के आयात की अनुमति रहेगी, सूचि में एक्सिस बैंक का नाम शामिल नहीं है

RBI drops Axis Bank- India TV Hindi
RBI drops Axis Bank from list of bullion importers

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक्सिस बैंक को उन बैंकों की सूची से हटा दिया है जिन्हें मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सोने व चांदी के आयात की अनुमति है। निजी क्षेत्र का एक्सिस बैंक पिछले साल सर्राफा के सबसे बड़े आयातक बैंकों में से एक रहा था। रिजर्व बैंक ने उन 16 बैंकों की सूची अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की जिन्हें मौजूदा वित्त वर्ष में सोने चांदी के आयात की अनुमति रहेगी।

इसमें एक्सिस बैंक का नाम नहीं है। पिछले साल जिन 19 बैंकों को यह अनुमति थी उनमें प्रमुख आयातकों में से एक एक्सिस बैंक रहा था। इस अनुमति के तहत बैंक कच्चे सोने व चांदी का आयात कर उसे बेचते हैं। ​रिजर्व बैंक तथा रिजर्व बैंक के प्रवक्ताओं ने इस बारे में टिप्प्णी नहीं की।

केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जबकि कुछ रपटों में कहा गया था कि उसने एक्सिस बैंक के निदेशक मंडल से कहा है कि वह प्रबंध निदेशक पद पर शिखा शर्मा को चौथे कार्यकाल की अपनी पेशकश पर पुनर्विचार करे। रपटों के अनुसार बैंक के फंसे कर्ज में भारी उछाल के मद्देनजर यह सुझाव दिया गया था। शिखा शर्मा जून2009 में एक्सिस बैंक से जुड़ी। उनका तीन साल का चौथा कार्यकाल इस साल जून से शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा