1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिजर्व बैंक के कर्मचारी नहीं करेंगे हड़ताल, टाला दो दिवसीय सामूहिक अवकाश का निर्णय

रिजर्व बैंक के कर्मचारी नहीं करेंगे हड़ताल, टाला दो दिवसीय सामूहिक अवकाश का निर्णय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 03, 2018 08:26 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 08:29 pm IST

रिजर्व बैंक कर्मियों के मंच ने अपने सदस्यों के 4 और 5 सितंबर को समूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा को बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद टाल दी है।

RBI strike- India TV Hindi
RBI strike

कोलकाता रिजर्व बैंक कर्मियों के मंच ने अपने सदस्यों के 4 और 5 सितंबर को समूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा को बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद टाल दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड एंप्लाइज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संगठन ने एक बयान में कहा है कि रिजर्व बैंक के शीर्ष प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच हुई वार्ताओं के बाद चार और पांच सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश की योजना को टाल दिया गया है। बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांग मानने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया है।

ऐसा माना जा रहा था कि प्रस्तवित छुट्टी की योजना से केंद्रीय बैंक समेत देश के प्रमुख वित्तीय संस्थानों का काम-काज ठप्प हो जाता। हालांकि, संगठन ने कहा कि यदि मुद्दे हल नहीं हुए तो उन्हें मजबूरन दो दिन की हड़ताल करनी पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा