1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय रिजर्व बैंक ने 9 साल बाद 2017-18 में की सोने की खरीदारी, स्‍वर्ण भंडार में बढ़ा 8.46 टन सोना

भारतीय रिजर्व बैंक ने 9 साल बाद 2017-18 में की सोने की खरीदारी, स्‍वर्ण भंडार में बढ़ा 8.46 टन सोना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 03, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 07:42 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2017-18 में 8.46 टन सोने की खरीद की। करीब नौ साल बाद केंद्रीय बैंक ने सोना खरीदा है।

RBI- India TV Hindi
RBI Image Source : RBI

मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2017-18 में 8.46 टन सोने की खरीद की। करीब नौ साल बाद केंद्रीय बैंक ने सोना खरीदा है। आरबीआई की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार उसके पास 30 जून 2018 को 566.23 टन सोना था। 30 जून 2017 को स्वर्ण भंडार 557.77 टन था। एक वर्ष के दौरान सोने के भंडार में 8.46 टन बढ़ोत्तरी हुई।

आरबीआई ने इससे पहले नवंबर 2009 में अंराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 टन सोना खरीदा था। आरबीआई ने अपने स्वर्ण भंडार में से 292.30 टन को नोट जारी करने वाले विभाग की संपत्ति दिखाया है। बाकी 273.93 टन सोना बैंकिंग विभाग की संपत्ति है।

बैंकिंग विभाग के सोने का कुल मूल्य 30 जून 2018 को 11.12% बढ़कर 69,674 करोड़ रुपए हो गया जबकि 30 जून 2017 को यह 62,702 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा