1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने की MCLR में 0.2% की बढ़ोतरी, होम-ऑटो और अन्‍य लोन हो जाएंगे महंगे

SBI ने की MCLR में 0.2% की बढ़ोतरी, होम-ऑटो और अन्‍य लोन हो जाएंगे महंगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 01, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 10:48 am IST

देश की सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट एमसीएलआर में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।

SBI MCLR- India TV Hindi
SBI MCLR Image Source : SBI MCLR

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट एमसीएलआर में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इससे अब होम, ऑटो और अन्‍य लोन की ब्‍याज दर भी बढ़ जाएगी। स्‍टेट बैंक के इस फैसले का अन्‍य बैंकों पर भी असर होगा और जल्‍द ही अन्‍य बैंक भी एमसीएलआर में वृद्धि करेंगे। एसबीआई की नई एमसीएलआर शनिवार 1 सितंबर से प्रभावी हो चुकी है।

एसबीआई ने तीन साल की अवधि तक वाले सभी तरह के लोन के लिए ब्‍याज दर 20 आधार अंक बढ़ाई है। अब एसबीआई के एक रात और एक माह अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड बेस्‍ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.1 प्रतिशत है, जो कि पहले 7.9 प्रतिशत थी।

एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर अब 8.45 प्रतिशत हो गई है। अधिकांश रिटेल लोन की गणना एक साल वाली एमसीएलआर पर होती है। तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत से बढ़कर अब 8.65 प्रतिशत हो गई है।  

आरबीआई द्वारा रेपो रेट 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने के निर्णय के एक महीने बाद एसबीआई ने एमसीएलआर में यह वृद्धि की है। आरबीआई ने 6 जून को रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया था। 28 जनवरी 2014 के बाद से आरबीआई ने पहली बार रेपो रेट में वृद्धि की थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा