1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. तड़के वाली छाछ के लिए किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? नोट कर लें बनाने की विधि

तड़के वाली छाछ के लिए किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? नोट कर लें बनाने की विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 19, 2026 04:32 pm IST,  Updated : May 19, 2026 04:32 pm IST

तड़के वाली छाछ का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किस मसअलने का इस्तेमाल होता है और बनाने की विधि।

तड़के वाली छाछ,- India TV Hindi
तड़के वाली छाछ Image Source : YOUTUBE - @HASH KHANS UNIQUE RECIPES

गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए तड़के वाली छाछ एक बेहतरीन देसी ड्रिंक मानी जाती है। दही, मसालों और हल्के तड़के से तैयार होने वाली यह छाछ स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, उतनी ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे भुना जीरा, काला नमक, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप भी घर पर बाजार जैसी मसालेदार और झागदार तड़के वाली छाछ बनाना चाहते हैं, तो नोट कर लें इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले और आसान बनाने की विधि।

तड़का छाछ बनाने के लिए सामग्री

तड़का छाछ बनाने के लिए आपको इन मसालों की ज़रूरत होगी। आधा लीटर छाछ के साथ आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, करी पत्ता और हरी मिर्च , एक चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच जीअ पाउडर, 1 बड़ा चम्मच ताज़ा कटा हुआ धनिया, 1 बड़ा चम्मच ताज़ा कटा हुआ पुदीना

तड़का छाछ बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: एक बाउल में छाछ, लाल मिर्च पाउडर, भुने हुए जीरा का पाउडर और आधा छोटा चम्मच नमक डालें और अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं।

  • दूसरा स्टेप: तड़का लगाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें और उसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और जीरा डालें। तब तक भूनें जब तक जीरा ब्राउन न हो जाए। 

  • तीसरा स्टेप: जब जीरा भून जाएं तब गैस की आंच बंद कर दें और इस तड़के के मिश्रण को छाछ वाले मिश्रण में डाल दें और आपस में अच्छी तरह मिलाएँ।

  • चौथा स्टेप: अब, इस छाछ में बारीक कटी हुई धनिया और पुदीना डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएँ।

  • पांचवां स्टेप: अब, तैयार छाछ को एक सर्विंग गिलास में निकाल लें और ठंडा ठंडा पिएं।

छाछ पीने के फायदे

छाछ पीना पाचन, पेट की गर्मी और डिहाइड्रेशन के लिए अमृत समान है। नियमित सेवन से एसिडिटी दूर होती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल