1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आरकॉम के कर्जदाताओं ने कंपनी से अनिल अंबानी समेत 4 अन्य निदेशकों का इस्तीफा नामंजूर किया

आरकॉम के कर्जदाताओं ने कंपनी से अनिल अंबानी समेत 4 अन्य निदेशकों का इस्तीफा नामंजूर किया

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 24, 2019 03:39 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 04:22 pm IST

दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत चल रही निजी क्षेत्र की दूर संचाकार कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस के कर्जदाताओं ने चेयरमैन अनिल अंबानी तथा चार अन्य निदेशकों का कंपनी से इस्तीफा नामंजूर कर दिया

Anil Ambani, Chairman Of Reliance Communication - India TV Hindi
Anil Ambani, Chairman Of Reliance Communication  Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली। दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत चल रही निजी क्षेत्र की दूर संचाकार कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस के कर्जदाताओं ने चेयरमैन अनिल अंबानी तथा चार अन्य निदेशकों का कंपनी से इस्तीफा नामंजूर कर दिया और उन्हें जारी दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया। कंपनी ने रविवार को बीएसई को इसकी जानकारी दी। 

अनिल अंबानी समेत रिलायंस कम्यूनिकेशंस कंपनी के चार निदेशकों रायना करानी, छाया विरानी, मंजरी काकेर तथा सुरेश रंगाचार ने इस महीने की शुरुआत में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने बाजार को बताया है कि उसके कर्जदाताओं की समिति की 20 नवंबर को बैठक हुई, 'समिति ने एकमत से यह निर्णय किया कि ये इस्तीफे स्वीकार नहीं किये जा सकते।' 

कंपनी ने कहा, 'आर कॉम के संबंधित निदेशकों को बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किये गये हैं और उन्हें आर कॉम के निदेशक के नाते दायित्वों व जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखने का सुझाव दिया जाता है। उन्हें दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया में सहयोग देने का निर्देश दिया गया है।' दूरसंचार क्षेत्र के विधायी बकायों पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद कंपनी को सितंबर तिमाही में 30,142 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। यह किसी भारतीय कंपनी को एक तिमाही में हुआ दूसरा सबसे बड़ा घाटा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा