1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस फाउंडेशन का मिशन अन्न सेवा है सबसे बड़ा कॉरपोरेट मुफ्त भोजन कार्यक्रम, दो हफ्ते में बनाया पहला कोविड-19 अस्‍पताल

रिलायंस फाउंडेशन का मिशन अन्न सेवा है सबसे बड़ा कॉरपोरेट मुफ्त भोजन कार्यक्रम, दो हफ्ते में बनाया पहला कोविड-19 अस्‍पताल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 01:36 pm IST

नीता अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में निदेशक हैं ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Reliance Foundation's Mission Anna Seva biggest free meal program run by any corporate, syas Nita Am- India TV Hindi
Reliance Foundation's Mission Anna Seva biggest free meal program run by any corporate, syas Nita Ambani

नई दिल्‍ली। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा है कि फाउंडेशन का मिशन अन्न सेवा दुनिया में किसी भी कॉरपोरेट द्वारा संचालित सबसे बड़ा मुफ्त भोजन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मकसद लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे वंचित समुदाय के लोगों और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में लगे कर्मचारी को तीन करोड़ से अधिक वक्त का खाना मुहैया करना है।

रिलायंस फाउंडेशन देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की परोपकारी शाखा है और उसने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन देने, देश के पहले कोविड-19 अस्पताल का निर्माण करने और पीपीई तथा मास्क की आपूर्ति करने का जिम्मा उठाया है। अंबानी ने कर्मचारियों के भेजे एक संदेश में कहा कि कोविड-19 दुनिया के लिए,  भारत के लिए और मानवता के लिए एक अभूतपूर्व महामारी है। यह एक मुश्किल समय है।

नीता अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में निदेशक हैं ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिशन अन्न सेवा के माध्यम से हम पूरे देश में वंचित समुदायों और अग्रणी कार्यकर्ताओं को तीन करोड़ से अधिक वक्त का भोजन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन अन्न सेवा दुनिया में कहीं भी किसी कॉरपोरेट द्वारा संचालित सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम है।

नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के साथ साझेदारी करके भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल केवल दो सप्ताह में बना कर तैयार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा