1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा काम शुरू करने के लिए कर्ज, 50 लाख को मिलेगा फायदा

रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा काम शुरू करने के लिए कर्ज, 50 लाख को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 14, 2020 07:14 pm IST,  Updated : May 14, 2020 07:14 pm IST

एक महीने के अंदर शुरू की जाएगी कर्ज देने की योजना

credit facility for street vendors- India TV Hindi
credit facility for street vendors Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा असर सड़कों पर दुकान लगाने वालों पर हुआ है। कमाई न होने की वजह से लॉकडाउन खत्म होने बाद भी इनकी आजीविका पर संकट बना हुआ है। इसे देखते हुए सरकार ने स्ट्रीट वेंडर के लिए 5000 करोड़ रुपये की विशेष क्रेडिट सुविधा का ऐलान किया है। वित्त मंत्री के मुताबिक ये योजना अगले एक महीने के अंदर शुरू कर दी जाएगी।

योजना के मुताबिक सरकार काम शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता कर्ज रूप में देगी। इसके साथ ही इन स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए मोनेटरी रिवॉर्ड दिये जाएंगे। समय पर कर्ज के भुगतान या फिर भुगतना के बेहतर रिकॉर्ड को देखते हुए इन स्ट्रीट वेंड़र के लिए अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा