1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 1 माह के निम्‍न स्‍तर पर आया, 43 पैसे गिरकर 70.92 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 1 माह के निम्‍न स्‍तर पर आया, 43 पैसे गिरकर 70.92 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2019 10:12 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 10:12 pm IST

हालांकि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने की वजह से घरेलू मुद्रा की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के कमजोर आंकडों के बीच विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की वजह से स्थानीय मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की भारी गिरावट के साथ एक माह के निम्न स्तर 70.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

हालांकि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने की वजह से घरेलू मुद्रा की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया। अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 70.50 रुपए प्रति डॉलर पर मजबूत खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान यह 70.44 रुपए की ऊंचाई को छू गया। लेकिन बाद में यह आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और रुपए की विनिमय दर 70.95 तक गिर गई।  

बाद में रुपए में कुछ सुधार आया और अंतत: यह अपने पिछले बंद के मुकाबले 43 पैसों की गिरावट प्रदर्शित करता हुआ 70.92 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 17 दिसंबर के बाद का सबसे निम्न स्तर है। उस दिन विनिमय दर 71.56 रुपए प्रति डॉलर डालर पर बंद हुई थी। शुकवार को रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 70.49 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

ब्रेंट क्रूड 1.41 प्रतिशत टूटकर 59.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने रुपए/डॉलर के लिए संदर्भ दर 70.8244 और रुपए/यूरो के लिए 81.2496 तय की। इसी प्रकार रुपए/ब्रिटिश पौंड के लिए यह 90.9640 और रुपए/100 जापानी येन के लिए 65.50 तय की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा