1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 10 पैसे मजबूत होकर रुपया डॉलर के मुकाबले 68.86 पर पहुंचा, RBI की रुपया-डॉलर नीलामी का हुआ असर

10 पैसे मजबूत होकर रुपया डॉलर के मुकाबले 68.86 पर पहुंचा, RBI की रुपया-डॉलर नीलामी का हुआ असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 26, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 08:36 pm IST

मंगलवार को हुए रुपया-डॉलर अदला-बदली नीलामी प्रक्रिया में रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित पांच अरब डॉलर की राशि के मुकाबले 16.31 अरब डॉलर के लिए बोलियां मिलीं।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की पहली बार हो रही डॉलर-रुपया अदला-बदली नीलामी प्रक्रिया को मिली मजबूत प्रतिक्रिया के बाद अन्तरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 10 पैसे सुधार के साथ 68.86 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में जोरदार लिवाली और विदेशी निधियों के सतत निवेश से भी रुपए की तेजी को मदद मिली है।  

मंगलवार को हुए रुपया-डॉलर अदला-बदली नीलामी प्रक्रिया में रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित पांच अरब डॉलर की राशि के मुकाबले 16.31 अरब डॉलर के लिए बोलियां मिलीं। 

अतंर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए की विनिमय दर 68.88 पर मजबूत खुली लेकिन कारोबार के दौरान यह 68.98 रुपए तक और नीचे चला गया। हालांकि, बाद में रुपए में कुछ सुधार आया और अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ 68.86 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

इस बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमत में तेजी रही, जिससे रुपए की तेजी पर कुछ अंकुश रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को करीब 425 अंक अथवा 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,233.41 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा