1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयातकों की डॉलर मांग से शुरुआती कारोबार में रुपए में दो पैसे की नरमी

आयातकों की डॉलर मांग से शुरुआती कारोबार में रुपए में दो पैसे की नरमी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 19, 2017 11:18 am IST,  Updated : Jul 19, 2017 11:18 am IST

आयातकों की डॉलर मांग निकलने से बुधवार को कारोबार के शुरुआती दौर में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर पड़कर 64.35 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

आयातकों की डॉलर मांग से शुरुआती कारोबार में रुपए में दो पैसे की नरमी- India TV Hindi
आयातकों की डॉलर मांग से शुरुआती कारोबार में रुपए में दो पैसे की नरमी

नई दिल्‍ली। आयातकों की डॉलर मांग निकलने से स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार के शुरुआती दौर में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर पड़कर 64.35 रुपए प्रति डॉलर रह गया। कारोबारियों के अनुसार आयातकों की ताजा डॉलर मांग निकलने और दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के सामने डॉलर में सुधार आने से रुपया कमजोर रहा। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआत मजबूती के साथ होने से रुपए की गिरावट पर कुछ अंकुश रहा।

यह भी पढ़ें :ज्वैलर्स की मांग घटने से सोना फिर 29000 के नीचे फिसला, लेकिन चांदी का भाव 180 रुपए बढ़ा

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कल कारोबार की समाप्ति पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली दो पैसे बढ़कर 64.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच बंबई शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 174.18 अंक चढ़कर 31,885.17 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : फ्री Wi-Fi पाने के लिए 73% भारतीय अपनी निजी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने को हैं तैयार, नॉर्टन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा