1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मनी ट्रांसफर के लिए NEFT का इस्‍तेमाल करने वालों को RBI ने किया अलर्ट, 23 मई को 14 घंटे बंद रहेगी सेवा

मनी ट्रांसफर के लिए NEFT का इस्‍तेमाल करने वालों को RBI ने किया अलर्ट, 23 मई को 14 घंटे बंद रहेगी सेवा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2021 01:53 pm IST,  Updated : May 17, 2021 01:53 pm IST

एनईएफटी प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाने तथा डिजास्टर रिकवरी समय को और बेहतर बनाने के लिए एनईएफटी को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा।

 SBI, HDFC Bank, ICICI, PNB and other banks customer RBI alert No NEFT service on May 23 - India TV Hindi
 SBI, HDFC Bank, ICICI, PNB and other banks customer RBI alert No NEFT service on May 23  Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने के लिए नेशनल इलेक्‍ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस का इस्‍तेमा करने वालों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को एक अलर्ट भेजा है। आरबीआई ने इस अलर्ट में कहा है कि एनईएफटी सर्विस 23 मई को 14 घंटे के लिए उपलब्‍ध नहीं होगी। केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में कहा है कि एनईएफटी सिस्‍टम अपग्रेड होने की वजह से ये सर्विस उपलब्‍ध नहीं होगी। अपग्रेडेशन वर्क की वजह से 23 मई, 2021 रविवार को रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एनईएफटी सर्विस उपलब्‍ध नहीं होगी।  

बैंक ने कहा कि 22 मई को कारोबार समाप्‍त होने के बाद एनईएफटी प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाने तथा डिजास्टर रिकवरी (आपदा सुधार) समय को और बेहतर बनाने के लिए एनईएफटी को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। एनईएफटी के टेक्‍नीकल अपग्रेड के बाद सर्विस की प्रदर्शन बेहतर होगी और सुरक्षा मजबूत होगी। बैंक ने कहा कि 23 मई को एनईएफटी सर्विस उपलब्‍ध नहीं होगी, लेकिन आरटीजीएस सर्विस पहले की तरह उपलब्‍ध रहेगी। आरबीआई ने कहा कि इस दौरान आरटीजीएस सर्विस सामान्‍य तौर पर उपलब्‍ध रहेगी। इससे पहले 18 अप्रैल,2021 को आरटीजीएस को अपग्रेड किया जा चुका है। आरबीआई ने अपने सभी सदस्य बैंकों को अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के लिए सूचित करने का निर्देश दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो लाख रुपये से अधिक राशि भेजने के लिए उपयोग होने वाली आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवा को अपग्रेडेशन के लिए 18 अप्रैल शनिवार की मध्य रात्रि से 14 घंटे के लिए बंद की थी। इसके डिजास्टर रिकवरी समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से इसे उन्नत बनाया गया है। आरबीआई के अनुसार आरटीजीएस सेवा 18 अप्रैल 2021, को 00:00 बजे (शनिवार रात) से 14.00 बजे (रविवार तक) तक उपलब्ध नहीं रही थी। आरबीआई ने कहा कि सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के लिए सूचित कर सकते हैं। आरटीजीएस सुविधा पिछले साल 14 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है।

 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा