1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,025 करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,025 करोड़ रुपए बढ़ा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 14, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 12:55 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 45,024.83 करोड़ रुपए बढ़ा। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस रही।

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,025 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को सबसे अधिक लाभ- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,025 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को सबसे अधिक लाभ

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 45,024.83 करोड़ रुपए बढ़ा। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस रही। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और सन फार्मा को छोड़ कर शेष सात कंपनियों के बाजार मूल्यांकन बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 16,443.22 करोड़ रुपए बढ़कर 5,38,389.88 करोड़ रुपए हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 6,615.62 करोड़ रुपए बढ़कर 3,35,629.15 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का मूल्यांकन 6,245.5 करोड़ रुपए बढ़कर 1,99,428.47 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 6,035.51 करोड़ रुपए बढ़कर 2,18,100.84 करोड़ रुपए और कोल इंडिया का मूल्यांकन 5,400.49 करोड़ रुपए बढ़कर 2,13,461.53 करोड़ रुपए हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 2,801.99 करोड़ रुपए बढ़कर 3,06,552.87 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,482.5 करोड़ रुपए चढ़कर 2,01,415.52 करोड़ रुपए हो गया।

दूसरी ओर सन फार्मा का बाजार पूंजीकरण 9,759.14 करोड़ रुपए गिरकर 1,92,968.74 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 5,241.9 करोड़ रुपए घटकर 3,11,810.57 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का मूल्यांकन 941,74 करोड़ रुपए घटकर 2,44,234.14 करोड़ रुपए रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। इसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी और सन फार्मा का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा