1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 7900 के पार

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 7900 के पार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 12, 2016 10:12 am IST,  Updated : May 12, 2016 10:12 am IST

सेंसेक्स सुबह 9.50 बजे 199.70 अंकों की मजबूती के साथ 25,796.72 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.95 अंकों की बढ़त के साथ 7,907.80 पर कारोबार करते देखे गए।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 7900 के पार- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 7900 के पार

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.50 बजे 199.70 अंकों की मजबूती के साथ 25,796.72 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.95 अंकों की बढ़त के साथ 7,907.80 पर कारोबार करते देखे गए। बीएसई के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग सेक्टर में नजर आ रही है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 87.58 अंकों की मजबूती के साथ 25,684.60 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.6 अंकों की बढ़त के साथ 7,871.45 पर खुला।

वहीं सेक्टर्स पर नजर डाले तो बैंक में 1.05 फीसदी, ऑटो में 0.72 फीसदी, सर्विस में 0.97 फीसदी, आईटी में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, पीएसयू बैंक में 1.10 फीसदी की उछाल आई है। एनएसई के चढ़ने वाले दिग्गज कंपनी की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक में 2.79 फीसदी, एशियान पेंट में 1.78 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 1.74 और टीसीएस में 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं गिरने वाले शेयरों में जी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील शामिल है।

चीन के शेयर गुरुवार को कमजोरी के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,812.11 पर खुले। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झेन सूचकांक 1.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9.664.28 पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,006.26 अंकों पर खुला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा