1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब Amazon Alexa के साथ धड़ल्ले से बोलिए अंग्रेजी, मैकमिलन एजुकेशन ने लॉन्च किया 'अल्तुरा इंग्लिश स्किल'

अब Amazon Alexa के साथ धड़ल्ले से बोलिए अंग्रेजी, मैकमिलन एजुकेशन ने लॉन्च किया 'अल्तुरा इंग्लिश स्किल'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 02:32 pm IST

मैकमिलन एजुकेशन इंडिया ने अंग्रेजी सीखने के लिए सभी आयु समूहों के छात्रों के लिए अमेज़ॅन एलेक्सा पर एक इंटरैक्टिव कौशल 'मैकमिलन अल्तुरा' पेश किया।

amazon alexa- India TV Hindi
amazon alexa Image Source : AMAZON

मैकमिलन एजुकेशन इंडिया ने अंग्रेजी सीखने के लिए सभी आयु समूहों के छात्रों के लिए अमेज़ॅन एलेक्सा पर एक इंटरैक्टिव कौशल 'मैकमिलन अल्तुरा' पेश किया। मैकमिलन अल्तुरा इंग्लिश स्किल अंग्रजी के स्कूली पाठ्यक्रम को एक आसान कहानी के प्रारूप में पेश करेगी। इसके साथ ही वुकेबुलरी को बेहतर बनाने, सुनने की समझ बढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव क्विज़ आदि की भी मदद ली जाएगी। कहानी और इंटरैक्टिव प्रारूप छात्रों को अंग्रेजी पढ़ने, सुनने, लिखने अंग्रेजी में बात करने के स्तर में सुधार करने में मदद करता है। इसके लिए आपको अपनी एलेक्सा डिवाइस से कहना होगा "एलेक्सा, मैकमिलन अल्टुरा खोलें" या "एलेक्सा, मेरा अंग्रेजी रीडर खोलें।"

सभी अमेज़ॅन इको स्मार्ट स्पीकर, इको शो स्मार्ट डिस्प्ले, एलेक्सा माइक, एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर एलेक्सा माइक, या स्मार्टफोन पर एलेक्सा ऐप पर मैकमिलन अल्टुरा कौशल का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक एलेक्सा पर मैकमिलन अल्तुरा इंग्लिश स्किल की उपलब्धता सीखने वालो को और भी आजादी देता है। तकनीक का उपयोग करते हुए, यह रुचि के विषयों का पता लगाता है और उन्हें अपनी रुचि के कंटेंट उपलब्ध कराता है।

मैकमिलन अल्तुरा के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रत्येक यूजर की क्षमता के अनुसार आगे बढ़ता है। यह सीखने वाले को और उत्सुक बताते हुए उसे अंग्रेजी सीखने में मदद करता है। यहां अंग्रेजी को बेहद आसान तरीके से आम बोलचाल की भाषा में समझाया जाता है। यहां पर सीखने वाले का उत्साह बढ़ाने के लिए बैज और स्टार भी प्रदान किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा