1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बुलेट ट्रेन बनाने का सौदा गंवाने के बाद चीन का रूख पड़ा नरम, कहा भारत के साथ समझौते को हम अब भी तैयार

बुलेट ट्रेन बनाने का सौदा गंवाने के बाद चीन का रूख पड़ा नरम, कहा भारत के साथ समझौते को हम अब भी तैयार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 15, 2015 09:37 am IST,  Updated : Dec 15, 2015 11:04 am IST

भारत के लिए बुलेट ट्रेन बनाने के लिए चीन तैयार हो गया है। भारत के लिए पहले बुलेट ट्रेन बनाने का सौदा जापान के हाथों गंवाने के बाद चीन का रूख नरम पड़ गया है।

बुलेट ट्रेन बनाने का सौदा गंवाने के बाद चीन का रूख पड़ा नरम, कहा भारत के साथ समझौते को हम अब भी तैयार- India TV Hindi
बुलेट ट्रेन बनाने का सौदा गंवाने के बाद चीन का रूख पड़ा नरम, कहा भारत के साथ समझौते को हम अब भी तैयार

बीजिंग। भारत के लिए बुलेट ट्रेन बनाने के लिए चीन तैयार हो गया है। भारत के लिए पहले बुलेट ट्रेन बनाने का सौदा जापान के हाथों गंवाने के बाद चीन का रूख नरम पड़ गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा कि वह अभी भी उच्च गति वाले रेल क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन बनाने के लिए भारत सरकार ने पहले चीन से समझौता करने को कहा था। लेकिन, चीन ट्रेन बनाने के लिए ज्यादा ब्याज दरों पर पैसे देने की बात कर रहा था। 500 किलोमीटर के इस कॉरिडोर के लिए जापान के साथ भारत ने समझौता किया है। अब चीन को डर सता रहा है अन्य कॉरिडोर का काम उसके हाथ ना निकल जाए।

जापान बनाएगा मुंबई-अहमदाबाद के बीच कॉरिडोर

भारत-जापान के बीच 500 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में बुलेट ट्रेट के उत्पादन के लिए हुए समझौते से पहले चीन से पूछा गया था। यह समझौता जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हाल में भारत यात्रा के दौरान हुआ। जापान ने 12 अरब डॉलर की परियोजना के लिए आसान शर्तों पर 8.1 अरब डॉलर के फाइनेंसिंग की पेशकश की है।

चीन ने कहा हाई-स्पीड ट्रेन के लिए हम हैं तैयार

होंग ने कहा, चीन का भी भारत के साथ हाई-स्पीड रेलवे के क्षेत्र में सहयोग है। हम संबंधित क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करना चाहेंगे। भारतीय अधिकारियों ने यहां स्पष्ट किया कि जापान के साथ समझौता मुंबई-अहमदाबाद क्षेत्र के लिए है और अन्य कॉरिडोर के लिए चीनी निवेश को लेकर भारत पूरी तरह खुला हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा