1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vodafone ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, नेशनल रोमिंग पर इनकमिंग कॉल होगी फ्री

Vodafone ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, नेशनल रोमिंग पर इनकमिंग कॉल होगी फ्री

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 21, 2016 03:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 03:34 pm IST

Vodafone ने आज घोषणा की है कि वह 30 अक्‍टूबर को दिवाली से अपने सभी ग्राहकों के लिए राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।

नई दिल्‍ली। देश में प्राइवेट सेक्‍टर की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों को दिवाली का सबसे बड़ा उपहार दिया है। कंपनी ने आज घोषणा की है कि वह 30 अक्‍टूबर को दिवाली से अपने सभी ग्राहकों के लिए राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।

वोडाफोन इंडिया के निदेशक संदीप कटारिया ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा 20 करोड़ ग्राहक उत्सव के तहत राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान नि:शुल्क इनकमिंग कॉल से यह सुनिश्चित होगा कि हमारे ग्राहक अपने शहर कस्बे से बाहर निकलने से हिचके नहीं।

  • दिवाली से वोडाफोन इंडिया के सभी ग्राहक देश भर में कहीं भी इनकमिंग कॉल पर रोमिंग शुल्क की चिंता किए बिना बात कर सकेंगे।
  • कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब नई कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को देश भर में नि:शुल्क कॉल की पेशकश कर रही है।

तस्‍वीरों में देखिए वोडाफोन का नया फोन

Vodafone Smart Platinum 7

10 (14)IndiaTV Paisa

1 (70)IndiaTV Paisa

3 (62)IndiaTV Paisa

2 (63)IndiaTV Paisa

9 (14)IndiaTV Paisa

4 (61)IndiaTV Paisa

6 (34)IndiaTV Paisa

5 (57)IndiaTV Paisa

8 (21)IndiaTV Paisa

7 (22)IndiaTV Paisa

  • इसे मौजूदा कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है, जिनकी आय का एक बड़ा हिस्सा वायस कॉल से आता है।
  • बीएसएनएल ने तो 15 जून 2015 से ही रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल फ्री कर दी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा