1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: बजट से पहले वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाने की क्या है परंपरा?

Budget 2026: बजट से पहले वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाने की क्या है परंपरा?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 01, 2026 07:26 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 10:44 am IST

Budget 2026: बजट पेश करने से पहले भारत में एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। राष्ट्रपति भवन में जब वित्त मंत्री राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करते हैं, तो राष्ट्रपति उन्हें दही-चीनी खिलाते हैं।

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी। - India TV Hindi
राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी। Image Source : X/RASHTRAPATIBHVN

Budget 2026: आज, 1 फरवरी 2026 देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला एक अहम दिन है। हर साल इस दिन केंद्रीय बजट पेश किया जाता है, जो न केवल सरकारी खर्चों का लेखा-जोखा होता है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों और भविष्य का रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। आज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वां केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी।

बजट पेश करने से पहले की परंपरा

भारत की सांस्कृतिक धरोहर में कुछ खास परंपराएं हैं, जो महत्वपूर्ण कार्यों के पहले निभाई जाती हैं। केंद्रीय बजट पेश करने से पहले एक अहम परंपरा निभाई जाती है, जिसमें वित्त मंत्री को राष्ट्रपति दही-चीनी खिलाते हैं। यह परंपरा भारतीय संस्कृति के शुभ शगुन से जुड़ी है। दही-चीनी को सौभाग्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति भवन में वित्त मंत्री और उनकी टीम राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करते हैं। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति, वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और देश के आर्थिक भविष्य के लिए सफल बजट की कामना करते हैं।

बजट पेश करने का रिकॉर्ड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां बजट पेश करेंगी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा बार 10 बजट पेश किए थे। ऐसे में आज अपना बजट भाषण खत्म करने के बाद निर्मला सीतारमण, मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के काफी नजदीक पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने 1959-1964 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में कुल 6 बजट और 1967-1969 के बीच 4 बजट पेश किए थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का नाम है, जिन्होंने कुल 9 बजट पेश किए हैं और निर्मला सीतारमण आज उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें-

India Budget 2026 Live: वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे पेश करेंगी देश का बजट, मिडिल क्लास और किसानों को है सौगात की उम्मीद

Budget 2026 Share Market Today LIVE: बजट के दम पर निखरेगा बाजार? किस सेक्टर्स में आएगा बूम? यहां पाएं लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा