1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Elon Musk ने राष्ट्रपति ट्रंप से की नए टैरिफ वापस लेने की अपील, जानें पूरा मामला

Elon Musk ने राष्ट्रपति ट्रंप से की नए टैरिफ वापस लेने की अपील, जानें पूरा मामला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 08, 2025 08:17 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 08:47 am IST

व्यापार को लेकर इलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आमने-सामने नहीं हुए हैं। साल 2020 में भी दोनों के बीच तनातनी देखने को मिली थी, जब मस्क ने टैरिफ को चुनौती देने के लिए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया था।

elon musk, donald trump, tarrif, us tarrif, tesla, tesla share price- India TV Hindi
ट्रंप की नई नीतियों से पूरी दुनिया में कोहराम Image Source : ELON MUSK

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति इलॉन मस्क ने अब खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नई टैरिफ पॉलिसी को वापस लेने की अपील की है। अमेरिका ने चीन से कहा है कि अगर वे जवाबी शुल्क वापस नहीं लेता तो अमेरिका उन पर अलग से 50 प्रतिशत और टैरिफ लगाएगा। अमेरिका के इस ऐलान के बाद एक बार फिर से दुनियाभर में ट्रेड वॉर की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। इलॉक मस्क ने अमेरिका की इस ताजा घोषणा के विरोध में आवाज उठा दी। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने सीधे राष्ट्रपति से नई टैरिफ पॉलिसी को वापस लेने की अपील की है। हालांकि, उन्हें इस कोशिश में कोई सफलता नहीं मिली।

व्यापार को लेकर सीरियस हैं मस्क

व्यापार को लेकर इलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आमने-सामने नहीं हुए हैं। साल 2020 में भी दोनों के बीच तनातनी देखने को मिली थी, जब मस्क ने टैरिफ को चुनौती देने के लिए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया था। 

ट्रंप की नई पॉलिसी के समर्थन थे मस्क

ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी का मस्क ने भी शुरुआत में समर्थन किया था। लेकिन बाद में जब मस्क को इसके दुष्प्रभाव दिखने लगे तो वे इसके खिलाफ हो गए। मस्क के करीबी ट्रंप के इस फैसले से मस्क के ट्रेड पार्टनर्स को भी इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। कई लोगों ने राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस से अपील की है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के कुछ दिग्गग कारोबारियों का एक ग्रुप अनौपचारिक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है, जो ट्रंप प्रशासन को उदार व्यापार नीतियों की ओर धकेलने का प्रयास करेगा।

ट्रंप की नीतियों से टेस्ला भी बुरी तरह प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए जा रहे नई टैरिफ पॉलिसी का पूरी दुनिया में बुरा असर देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में तबाही मची हुई है। ट्रंप के फैसले का सबसे व्यापक असर अमेरिकी शेयर बाजार पर ही देखने को मिला है। खासतौर पर ट्रंप के इस फैसले की वजह से इलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में भयानक गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा