1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 640 अरब डॉलर से नीचे आया फॉरेक्स रिजर्व

विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 640 अरब डॉलर से नीचे आया फॉरेक्स रिजर्व

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 03, 2021 07:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 07:26 pm IST

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट की प्रमुख वजह फॉरेन करंसी एसेट्स में आई गिरावट रही है।

विदेशी मुद्रा भंडार...- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 640 अरब डॉलर से नीचे आया फॉरेक्स रिजर्व 

Highlights

  • विदेशी मुद्रा भंडार में नवंबर महीने में भारी ​गिरावट देखने को मिली है
  • फॉरेक्स रिजर्व गिरावट के साथ 640 अरब डॉलर के स्तर से नीचे आ गया
  • 19 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में मुद्रा भंडार 640.41 अरब डॉलर के स्तर पर था

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में नवंबर महीने में भारी ​गिरावट देखने को मिली है। रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का फॉरेक्स रिजर्व गिरावट के साथ 640 अरब डॉलर के स्तर से नीचे आ गया है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार 26 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.71 अरब डॉलर घट गया। इसके साथ ही यह 637.68 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इससे पिछले यानि 19 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में मुद्रा भंडार 640.41 अरब डॉलर के स्तर पर था। 

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट की प्रमुख वजह फॉरेन करंसी एसेट्स में आई गिरावट रही है। हफ्ते के दौरान फॉरेन करंसी एसेट्स 1.04 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 574.66 अरब डॉलर के स्तर पर आ गयी। इसके साथ ही हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट देखने को मिली है। सप्ताह के दौरान देश का गोल्ड रिजर्व 1.56 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 38.82 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 

आईएमएफ के साथ स्पेशल ड्राइंग राइट्स 7.4 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 19 अरब डॉलर के स्तर पर आ गये। आईएमएफ के पास देश की रिजर्व पोजीशन में भी इस हफ्ते के दौरान गिरावट देखने को मिली है और ये 2.5 करोड़ डॉलर की कमी के साथ 5.16 अरब डॉलर के स्तर पहुंच गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा