1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट जारी, जानिए देश के बाकी शहरो में सोने-चांदी की क्या है कीमत?

Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट जारी, जानिए देश के बाकी शहरो में सोने-चांदी की क्या है कीमत?

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Aug 28, 2022 11:35 am IST,  Updated : Aug 28, 2022 02:09 pm IST

आज सोने (Gold) के दाम में अभी भी गिरावट जारी है। सोना 160 रुपया लुढ़ककर 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1Kg चांदी की कीमत अब भी 54,800 ही है।

जानिए देश के बाकी शहरो...- India TV Hindi
जानिए देश के बाकी शहरो में सोने-चांदी की क्या है कीमत? Image Source : INDIA TV

आज सोने (Gold) के दाम में अभी भी गिरावट जारी है। सोना 160 रुपया लुढ़ककर 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1Kg चांदी की कीमत अब भी  54,800 ही है।  

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। वहीं चेन्नई में 52,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई में एक किलो चांदी की कीमत 54,800 रुपये है, जिसमें पिछले दो दिन से कोई बदलाव नहीं आया है। यही हाल कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल सोने के भाव में आई गिरावट

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की भाव में कमी देखी गई। 380 रुपया लुढ़ककर 51,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कल सोना कारोबार करता रहा। हालांकि कल चांदी स्थिर रही थी और 55,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

जुलाई महीनें में आभूषण निर्यात में आई गिरावट

देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात जुलाई में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में मामूली घटकर 24,913.99 करोड़ रुपये रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में रत्न एवं आभूषण निर्यात 25,157.64 करोड़ रुपये रहा था। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘जुलाई और अगस्त रत्न एवं आभूषण निर्यात के लिए ठंडे रहते हैं। हालांकि, सादे सोने के आभूषणों के निर्यात में उछाल से कुल निर्यात में मामूली कमी दर्ज हुई है।’’ 

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई के दौरान कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 10.99 प्रतिशत बढ़कर 1,03,931.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 93,640.44 करोड़ रुपये था। सादे सोने के आभूषणों का कुल निर्यात जुलाई में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 2,591.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 2,086.41 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में तराशे और पॉलिश हीरों का निर्यात 7.56 प्रतिशत घटकर 15,387.93 करोड़ रुपये रह गया। यह जुलाई, 2021 में 16,646.69 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा