Shri Mata Vaishno Devi Katra-Srinagar Vande Bharat Express: 6 जून, 2025 की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक तारीख बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही, अब कश्मीर रेल लाइन के जरिए पूरे देश के साथ जुड़ गया है। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज के साथ ही अंजी खड्ड ब्रिज का भी उद्घाटन किया। ये ब्रिज अंजी नदी के ऊपर बना देश का पहला केबल स्टेड रेल ब्रिज है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने शुक्रवार को जम्मू के कटरा से कश्मीर के श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाकी वंदे भारत से कैसे अलग होगी कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत
श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच ये पहली ट्रेन होगी। इसके साथ ही, ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्रीनगर को रेल लाइन के जरिए पूरे देश के साथ जोड़ेगी। कटरा और श्रीनगर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, भारत में चलने वाली बाकी वंदे भारत ट्रेनों से अलग होगी। दरअसल, इस ट्रेन को सर्दियों के मौसम में कश्मीर में होने वाली बर्फबारी के बीच भी यात्रियों की सेवा करनी है, लिहाजा इस ट्रेन में एंट्री फीजिंग और हीटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। एंट्री फीजिंग टेक्नोलॉजी की मदद से इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रमुख सिस्टम और कंपोनेंट्स भीषण बर्फबारी में भी आराम से काम करते रहेंगे।
माइनस टेम्पेरेचर में भी नहीं जमेगा ट्रेन का पानी
एंट्री फीजिंग टेक्नोलॉजी लोको पायलट केबिन के शीशों पर बर्फ नहीं जमने देगी, जिससे लोको पायलटों को भारी बर्फबारी में भी दृश्यता की दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा, ये टेक्नोलॉजी पानी की टंकियों, नल, पाइप, टॉयलेट आदि को हमेशा इस्तेमाल करने की स्थिति में बनाए रखेगी। कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हीटिंग सिस्टम से भी लैस होगी, जो अत्यंत ठंडे तापमान में भी ट्रेन के अंदर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देगी। बताते चलें कि देश में बाकी रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में इस तरह के फीचर्स नहीं हैं, क्योंकि उन्हें कश्मीर जैसे मौसम का सामना नहीं करना पड़ता।
इसके अलावा, कटरा और श्रीनगर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बाकी वंदे भारत ट्रेनों जैसी ही सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ट्रेन में 360 डिग्री पर घूमने वाली आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट, ऑटोमैटिक दरवाजे, बड़ी खिड़कियां,
ये भी पढ़ें-