1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Interest Rate Cut: कमरतोड़ महंगाई के बीच इस बड़े सरकारी बैंक ने दी बड़ी राहत, सस्ता कर दिया कार लोन

Interest Rate Cut: कमरतोड़ महंगाई के बीच इस बड़े सरकारी बैंक ने दी बड़ी राहत, सस्ता कर दिया कार लोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 03, 2022 02:29 pm IST,  Updated : May 03, 2022 02:29 pm IST

बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्याज दर में कटौती के अलावा उसने ऋण प्रसंस्कण शुल्क को भी सीमित अवधि के लिए 30 जून, 2022 तक घटाकर 1,500 रुपये (जीएसटी अलग से) कर दिया है।

Bank Of baroda- India TV Hindi
Bank Of baroda Image Source : FILE

Highlights

  • बॉब ने कार ऋण पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर सात प्रतिशत कर दिया
  • बॉब अभी तक कार ऋण 7.25 प्रतिशत के सालाना ब्याज पर देता था
  • रसंस्कण शुल्क को भी 30 जून, 2022 तक घटाकर 1,500 रुपये कर दिया है

Interest Rate Cut: महंगाई का तांडव आम लोगों की हालत पतली कर रहा है। उस पर बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की खबरों ने सभी के पसीने छुड़ा रखे हैं। लेकिन इस मुश्किल दौर में देश के प्रमुख सरकार बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने बड़ी खुशखबरी दी है। बॉब ने कार ऋण पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। 

बॉब अभी तक बैंक कार ऋण 7.25 प्रतिशत के सालाना ब्याज पर देता था। बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्याज दर में कटौती के अलावा उसने ऋण प्रसंस्कण शुल्क को भी सीमित अवधि के लिए 30 जून, 2022 तक घटाकर 1,500 रुपये (जीएसटी अलग से) कर दिया है। 

बैंक ने कहा कि इस ब्याज दर और रियायती प्रसंस्करण शुल्क का लाभ नई कार की खरीद पर ही मिलेगा। यह ब्याज दर ग्राहक के ‘क्रेडिट प्रोफाइल’ से जुड़ी होगी। बैंक के महाप्रबंधक (मॉर्गेज और अन्य खुदरा संपत्तियां) एच टी सोलंकी ने कहा, ‘‘कार ऋण पर ब्याज दर और प्रसंस्करण शुल्क घटने से अब ग्राहकों के लिए अपनी पसंद का वाहन खरीदना अधिक सस्ता बैठेगा।’’ 

हालांकि, पुरानी यानी सेकेंड हैंड कारों और दोपहिया वाहन के ऋण पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने बैंक ऑफ बड़ौदा ने आवास ऋण पर भी ब्याज दर को 6.75 से घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा