1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO उदय कोटक ने छोड़ा पद, अब ये अधिकारी लेगा उनकी जगह

कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO उदय कोटक ने छोड़ा पद, अब ये अधिकारी लेगा उनकी जगह

 Published : Sep 02, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Sep 02, 2023 03:49 pm IST

उदय कोटक पिछले लगभग 15 वर्षों से यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक था, लेकिन कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Kotak Mahindra Bank MD and CEO Uday Kotak  - India TV Hindi
उदय कोटक Image Source : FILE

मुंबई: प्राइवेट सेक्टर की बैंक कोटक महिंद्रा बैंक में बड़ा फेरबदल हुआ है। बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शनिवार 2 सितंबर को अपने शेयर धारकों को स्टॉक एजेंसी को इसकी सूचना दी।  उदय कोटक की जगह अब बैंक के ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता 31 दिसम्बर तक जिम्मेदारी संभालेंगे। हालाँकि इसके लिए भी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक और मेंबर्स ऑफ़ बैंक से मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही बैंक की जिम्मेदारी दीपक गुप्ता संभाल सकेंगे।

31 दिसंबर, 2023 को खत्म हो रहा था कार्यकाल 

उदय कोटक को जनवरी, 2021 में तीन साल के लिए फिर से बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 तक था। दिसंबर में इस पद पर उन्हें 15 साल पूरे हो जाते। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने यह पद छोड़ने का फैसला किया है। बैंक ने एक जनवरी, 2024 से नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए आरबीआई में आवेदन किया है। बता दें की उदय कोटक ने कुछ समय पहले ही इस पद से हटने एक संकेत दिए थे। 

2003 में कोटक महिन्द्रा को मिला था कमर्शियल बैंक का लाइसेंस

उदय कोटक ने बैंक के बोर्ड को लिखी एक चिट्ठी में कहा, "मेरे पास अभी कुछ और महीने हैं, लेकिन मैं तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था और मुझे लगा कि यह संस्थान के लिए सही समय है।" बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक में उदय कोटक की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस बैंक की शुरुआत 1985 में एनबीएफसी के रूप में हुई थी। तबसे उदय कोटक इस बैंक की अगुवाई कर रहे हैं। 2003 में कोटक महिन्द्रा को कमर्शियल बैंक का लाइसेंस मिला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा