1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NHAI की टोल टैक्स से आय 3 साल में बढ़कर होगी 1.4 लाख करोड़, इन्फ्रा सेक्टर में बढ़े निवेश के मौके

NHAI की टोल टैक्स से आय 3 साल में बढ़कर होगी 1.4 लाख करोड़, इन्फ्रा सेक्टर में बढ़े निवेश के मौके

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 21, 2021 06:42 pm IST,  Updated : Dec 21, 2021 06:42 pm IST

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की पथकर से होने वाली आय अगले तीन साल में 40,000 करोड़ रुपये सालाना से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी।

NHAI की टोल टैक्स से आय 3...- India TV Hindi
NHAI की टोल टैक्स से आय 3 साल में बढ़कर होगी 1.4 लाख करोड़, इन्फ्रा सेक्टर में बढ़े निवेश के मौके Image Source : PTI

Highlights

  • Toll से मौजूदा आय 40,000 करोड़ रुपये सालाना है
  • इसके बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष होने की उम्मीद
  • बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर रिटर्न की दर में भी वृद्धि

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की पथकर से होने वाली आय अगले तीन साल में 40,000 करोड़ रुपये सालाना से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि हर साल यातायात में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा, "एनएचएआई की वर्तमान में सालाना पथकर आय 40,000 करोड़ रुपये है। अगले तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी। बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ रहा है। साथ ही स्वाभाविक रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर रिटर्न की दर में भी वृद्धि हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुलह समितियों को तीन महीने के भीतर सड़क बुनियादी ढांचा से संबंधित परियोजनाओं पर फैसला करना चाहिए। निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी से लागत में भी बढ़ोतरी हो जाती है। दावों के तेजी से और आपसी सुलह के जरिये निपटान को लेकर एनएचएआई ने तीन सदस्यों वाली स्वतंत्र विशेषज्ञों की तीन समितियों का गठन किया है ताकि प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके। इन समितियों का नेतृत्व न्यायपालिका के सेवानिवृत्त अधिकारी, लोक प्रशासन, वित्त और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा