1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडावासियों को मिलेंगे तीन नए मेट्रो रूट, अगले 5 साल में हो जाएंगे शुरू, कनेक्टिविटी मिलेगी जबरदस्त

नोएडावासियों को मिलेंगे तीन नए मेट्रो रूट, अगले 5 साल में हो जाएंगे शुरू, कनेक्टिविटी मिलेगी जबरदस्त

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Apr 17, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 04:44 pm IST

नोएडा अथॉरिटी मेट्रो के साथ-साथ रोड प्रोजेक्ट्स पर भी विशेष फोकस कर रहा है। नोए़डा को बसे हुए 50 साल पूरे हो चुके हैं और अब 51वें साल में प्रवेश कर चुका है। नए मेट्रो प्रोजेक्ट के आने से लोगों को भविष्य में काफी सुविधा होगी।

स्टेशन पर खड़ी नोएडा मेट्रो की ट्रेन।- India TV Hindi
स्टेशन पर खड़ी नोएडा मेट्रो की ट्रेन। Image Source : NMRC

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले पांच वर्षों में नोएडा में तीन नए मेट्रो रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अथॉरिटी का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा। livehindustan की खबर के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत तीन नए मेट्रो रूट्स शुरू करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में  नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से दिल्ली द्वारका सेक्टर-21,बॉटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध है। 

नए मेट्रो प्रोजेक्ट्स की अपडेट

खबर के मुताबिक, सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक प्रस्तावित रूट के लिए डिटेल डिजाइन सर्वे चल रहा है। अगले 2-3 महीनों में टेंडर जारी होने और इस साल के अंत तक निर्माण शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो सेवा के लिए संशोधित डीपीआर तैयार की जा रही है, जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद काम शुरू होगा और अगले 5 वर्षों में यह रूट चालू हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक अगले 6-7 महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी।

सड़क अवसंरचना पर भी जोर

अथॉरिटी ने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए सड़क परियोजनाओं पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। खासकर जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यातायात बढ़ने की संभावना को देखते हुए काम तेज किया गया है। इनमें चिल्ला एलिवेटेड रोड 5.96 किलोमीटर लंबी यह सड़क सेक्टर-16ए फिल्म सिटी के पास जाम की समस्या कम करेगी। यह दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से शुरू होकर नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक जाएगी। परियोजना लगभग 2 वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है।

यहां चल रहा काम जल्द किया जाएगा पूरा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का 45 मीटर चौड़ीकरण का काम। इसमें भूमि संबंधी अड़चनों का समाधान कर जल्द पूरा किया जाएगा। सेक्टर-146 के सामने हिंडन नदी पर पुल जिसके लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, अगले 4 महीनों में यह तैयार हो जाएगा, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। नोएडा प्राधिकरण का फोकस अब और बेहतर सार्वजनिक परिवहन और सुगम यातायात व्यवस्था पर है, ताकि शहर और अधिक रहने लायक और आर्थिक रूप से मजबूत बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा