1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 27, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 01:17 pm IST

राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग में जोर-शोर से जुटी हुई है, जिसके लिए जल्द ही काम शुरू हो सकता है।

Ganga Expressway, noida international airport, jewar airport, jewar-ganga link expressway, noida air- India TV Hindi
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश अब सिर्फ कानून व्यवस्था, इंवेस्टमेंट और टूरिज्म ही नहीं बल्कि इंफ्रा पर भी खास ध्यान दे रहा है। उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ। इसके अलावा, इसी महीने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत हो गई। अब यूपी सरकार अपने गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट को आपस में जोड़ने पर विचार कर रही है। यूपी सरकार गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए एक नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग कर रही है।

बुलंदशहर से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 20 मिनट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग में जोर-शोर से जुटी हुई है, जिसके लिए जल्द ही काम शुरू हो सकता है। इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 74.3 किमी होगी। बताया जा रहा है कि इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से यूपी के बुलंदशहर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। 

1500 करोड़ रुपये में 997 हेक्टेयर जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण

जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपये में 997 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। प्लान के मुताबिक, शुरुआत में ये लिंक एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे बाद में जरूरत के आधार पर 8 लेन तक बढ़ाया भी जा सकेगा। ये लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर की 5 तहसीलों से होकर गुजरते हुए जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

बुलंदशहर के साथ-साथ हापुड़ और मेरठ के लोगों को भी मिलेगा नए लिंक एक्सप्रेसवे का पूरा फायदा

इस लिंक एक्सप्रेसवे की मदद से सिर्फ बुलंदशहर ही नहीं, बल्कि हापुड़ और मेरठ के लोगों को भी काफी फायदा होगा और उन्हें नोएडा एयरपोर्ट जाने में न तो ज्यादा समय लगेगा और न ही ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा। बताते चलें कि यूपी सरकार, नोएडा एयरपोर्ट को लेकर काफी गंभीर है। सरकार इस एयरपोर्ट के जरिए पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास को तेज गति से बढ़ाना चाहती है। लिहाजा, इस एयरपोर्ट को यूपी के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए तरीकों पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा