1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमतों में ₹2000 से ज्यादा की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता- चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में ₹2000 से ज्यादा की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता- चेक करें आज के ताजा भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 15, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 12:15 pm IST

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 8,900 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली है।

gold price, gold rate, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
चांदी की कीमतों में ₹2000 से ज्यादा की गिरावट Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price on MCX: बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को MCX पर सोना और चांदी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह 11.54 बजे के आसपास सोने की कीमतें 0.66 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रही थीं। जबकि, चांदी के भाव में 0.80 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। बताते चलें कि मंगलवार को MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई थी

सोने ने 1,109 रुपये की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

बुधवार को सुबह लगभग 11.54 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 942 रुपये (0.66 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,41,315 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 1,109 रुपये टूटकर 1,41,148 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,42,257 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,41,788 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

ट्रेडिंग के दौरान चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1788 रुपये (0.80 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 2,21,401 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1,263 रुपये फिसलकर 2,21,926 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 2,23,189 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,23,120 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,21,064 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था, जो कल के बंद भाव से 2,125 रुपये की गिरावट दर्शाता है।

सर्राफा बाजार में क्रैश हुईं चांदी की कीमतें

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। कल 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। जबकि, सोमवार को ये 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। वहीं दूसरी ओर, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें बुरी तरह से क्रैश हो गईं। कल, चांदी का भाव 8,900 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो सोमवार को 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा