1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी, चेक करें ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी, चेक करें ताजा भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 30, 2026 10:14 am IST,  Updated : Jun 30, 2026 10:14 am IST

मंगलवार को सुबह लगभग 09.28 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1645 रुपये (1.16 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 1,40,757 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

gold price, gold price today, silver price, silver rate today, mcx- India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी Image Source : AFP

Gold and Silver Price on MCX: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। मंगलवार को सोने के भाव में 1 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी भी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार गिरावट के साथ लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे हैं।

1,40,450 रुपये तक पहुंचा सोने का भाव

मंगलवार को सुबह लगभग 09.28 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1645 रुपये (1.16 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 1,40,757 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 1516 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,40,886 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 1,42,402 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,40,886 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई चांदी की कीमतें

इसी तरह, आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2132 रुपये (0.96 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,20,502 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी 2387 रुपये टूटकर 2,20,247 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 2,22,634 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,21,277 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,20,247 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

gold price, gold price today, silver price, silver rate today, mcx
Image Source : MCXMCX पर सोने-चांदी का आज का भाव

सोमवार को सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना

दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जबकि, चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को सोने की कीमतें 1300 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा, चांदी का भाव 2000 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

ये भी पढ़ें-

शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा